www.chhotikashi.com

Bikaner First Hindi News Portal

     
 

Press Conference -- Bollywood Star  Abhishek Bachchan, Director Goldie Behl, Producer Shrishti Behl Arya 

 
 

 
 
 
 

विश्व का कोई भी कलाकार नही कर सकता पिताजी का मुकाबला : अभिषेक
मेरा हर ड्रीम रोल ओर्डियंस के लिए ही

छोटीकाशी न्यूज नेटवर्क ,बीकानेर

पिताजी ने बचपन में यही सिखाया कि जो भी करो लेकिन अच्छा इंसान बनों । यह बात बालीबूड स्टार अभिषेक बच्चन ने यहां उनसे पूछे गए एक सवाल कि बिग बी की कौनसी प्रेरणा ज्यादा प्रेरित करती है के जवाब में कही। गत एक माह से गोल्डी बहल निर्देशित फिल्म द्रोण की शूटिग में व्यस्त अभिषेक शनिवार सायं पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए । इस मौके पर फिल्म निर्मात्री स्ष्टि बहल भी मौजूद थी। अभिषेक ने बताया फिल्म के द्वितीय भाग को यहा प्ले कर रहे है। जूनागढ के अलावा दो तीन अन्य लोकेशन पर उन्होने शूटिगं करने की जानकारी दी। बीकानेर व यहां के लोगों को बहुत अच्छा एवं मददगार बताते हुए अभिषेक ने कहा कि वे यहां पहली बार आए है। द्रौण को एक्सन-एडवेंचर फिल्म बताते हुए अपने किरदार का नाम आदित्य बताते हुए अभिषेक ने बताया मॉ जयाबच्चन का भी थोडा रोल है । इस फिल्म में प्रियका चौपडा भी है। के के मेनन खलनायक बने है। आने वाली फिल्मों में झूम बराबर झूम व सरकार की जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि हम जो भी फिल्म बनाते है वो दर्शाको को पसन्द आये यही हमारी भावना रहती है अपने सभी किरदारों को ड्रीम रोल बताते हुए उन्होने कहा राजनीति में कभी भी नही आएगें। गोल्डी को धनिष्ठ मित्र बताते हुए जुनियर बच्चन ने यह भी बताया कि पिताजी से मेरा या विश्वभर के किसी भी कलाकार से कोई भी प्रतिस्पार्धा नहीं हो सकती । अपनी शादि में कब बुलाओगें सवाल के जवाब ने मुस्कराते हुए जब भी शादी होगी बूलाउगॉँ ।

 
 
 

Portal Hosted, Developed, Designed & Maintained by Zink-Soft InfoTech, Sale Ki Holi, Bikaner-4 {Rajasthan} INDIA
Mobile : 09351202254, 09829174004, 09351208313
E-mail : info@chhotikashi.com